मोर से जुड़े शकुन अपशकुन। Omens related to Peacock - Gvat Gyan

आओ कुछ नया सीखते है...

demo-image

मोर से जुड़े शकुन अपशकुन। Omens related to Peacock


Peacock-omens

       

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। प्रायः यह पक्षी शहरो में दुर्लभ ही देखने को मिलते है। मोर अपनी सुंदरता और नृत्य के लिए जग प्रसिद्ध है।

लेकिन क्या आप जानते है। विश्व भर में मोर को लेकर बहुत सारे मान्यता भी प्रचलित है। हम आज के इस लेख में विश्व भर में प्रचलित मोर से संबन्धित मान्यताओं को जानने का प्रयत्न करेंगे-


हिन्दू मान्यता के अनुसार मोर (Peacock According to Hindu beliefs)

हिन्दू मान्यता के अनुसार मोर एक पवित्र और दिव्य शक्ति से युक्त पक्षी है। भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण”  मोर पंख को अपने मुकुट में धारण करते है। यह ज्ञान की देवी देवी माँ सरस्वती”  महादेव और पार्वती के जेष्ठ पुत्र श्री कार्तिकेन” का वाहन भी है।

मोर से जुड़े शकुन अपशकुन (Omens Related to Peacock)

       * शकुन ज्योतिष के अनुसार मोर एक शुभ शकुन है। यदि किसी यात्रा में जाते समय मोर के दर्शन हो जाये तो यात्रा मे सफलता प्राप्त होती है।

      * ऐसी मान्यता है कि घर में मोर के पंख रखने से घर में छिपकली और साँप नहीं आते।

      * ज्योतिष, तंत्र में मोर के पंखों का अपना विशेष महत्व है। मोर के पंख का प्रयोग हिन्दू हो या मुस्लिम तांत्रिक दोनों ही रोग, दोष, नज़र आदि झाड़ने के लिए प्रयोग मे लाते है।

      नोट:- पंख प्राप्ति के लिए मोर को किसी भी प्रकार से कष्ट पहुंचाना उचित नहीं है। किसी जीव को कष्ट पहुँचकर किया गया प्रयोग सफल नहीं होता। अतः पंख स्वाभाविक रूप से गिरे हुये ही होने चाहिए। इसके अतिरिक्त भारतीय राष्ट्रीय पक्षी होने के कारण मोर पालन या मोर को किसी भी रूप से कष्ट पहुंचाना कानूनी रूप से भी अपराध है।