बिल्ली से जुड़े शकुन अपशकुन । Omens related to Cat - Gvat Gyan

आओ कुछ नया सीखते है...

बिल्ली से जुड़े शकुन अपशकुन । Omens related to Cat

billi se jude shakun apshakun in hindi, cat superstition, inidan omens

बिल्ली से जुड़े शकुन-अपशकुन:- बिल्ली सम्पूर्ण विश्व में पाये जाने वाली एक मांसाहारी स्तनधारी जानवर है। यह जंगली और पालतू दोनों प्रकार के होते है। बिल्ली को पालतू जानवर के रूप में पहली पसंद माना जाता है। बिल्ली की सुनने, सुघने और देखने की अद्भुत क्षमता होती है। जिसकी मदत से यह अंधरे में भी अपने शिकार को पकड़ लेते है, चूहा इसका पसंदीता शिकार होता है।

शकुन शास्त्र में बिल्ली को दिव्य शक्ति से युक्त माना गया है। बिल्ली से संबन्धित शकुन अपशकुन में जितना विश्वास किया जाता है। शायद ही किसी अन्य पर किया जाता होगा। बिल्ली के रास्ता काटने के अपशकुन से तो जग परिचित। इसके अतिरिक्त भी बिल्ली से जुड़े बहुत सारे ऐसे शुकुन अपशकुन है जिस पर लोग सदियों से विश्वास करते आए है। हम आज के इस लेख में देश विदेश में प्रचलित शकुन अपशकुन संबन्धित मान्यताओं के बारे में जानें का प्रयत्न करेंगे-


बिल्ली से जुड़े शकुन अपशकुन (Omens Related To Cat)

* शकुन ज्योतिष के अनुसार यदि किसी कार्य में जाते समय बिल्ली रास्ता काट ले तो यह एक अशुभ लक्षण है।

* एक अन्य मान्यता के अनुयार बिल्ली का रोना और झगड़ना शुभ नहीं नहीं है, इसके फलस्वरूप शोक और कलह का सामना करना पड़ता है।

* बिल्ली को दूध पिलाना एक शुभ शकुन है। ज्योतिषियों के अनुसार नित्य बिल्ली को दूध पिलाये तो घर में सुख समृद्धि का वास रहता है।

* किसी यात्रा के लिए निकलते समय बिल्ली छिक दे तो यह शुभ संकेत नहीं है। ऐसे में यात्रा स्थगित कर देना चाहिए।   

इसके अतिरिक्त शकुन ज्योतिष संबंधी पुस्तकों और विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित शकुन मान्यताओं को भी नीचे दिया जा रहा है। यह प्रामाणिक तो नहीं है, फिर भी इसे ज्योतिष प्रेमियों के पठन और अनुसंधान के उद्देश्य से दिया जा रहा है-

1. यदि सोते समय आचनक आपके ऊपर बिल्ली कूद जाये तो यह भयंकर अपशकुन माना गया है। ऐसे में आपको मृत्यु तुल्य कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

2. यदि यात्रा में जाते समय बिल्ली अपने मुंह में मांस का टुकड़ा लिए दिखाई दे तो इसे शुभ लक्षण है,शकुन शास्त्रियों के अनुसार आपकी यात्रा अवश्य सफल होगी।

3. यदि बिल्ली पैर को चाटे तो यह शुभ संकेत नहीं है, इस शकुन के फल स्वरूप स्त्री की मृत्यु हो सकती है।

★★★
॥ All rights reserved॥ 

Search key- Cat se jude shakun apshakun, omens related to cat in hindi, cat superstition in India, cat shakun apshakun list in hindi, billi ke subh sanket.